खतौली। बृहस्पतिवार को दुल्हैंडी पर जानसठ रोड, भैंसी कट, जीटी रोड, हाइवे, मीरापुर रोड आदि कई स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार इस्लाम, राज सिंह, रतन सिंह, प्रमोद, साजिद, सलमान, फरमान, मान सिंह, राहुल, आदेश, अंकित, अंशुल, बिजेंद्र, कुलदीप, प्रमोद, कपिल, अमित, पूरण सहित करीब 36 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी।