फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
विज्ञापन

शाहपुर। एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि सभी होली का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे में थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आते है । हमें त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व नजदीक है , क्षेत्र के सभी लोग होली का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। एस पी देहात ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भी नजदीक है , चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी हैं । प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को वचनबद्ध हैं । सभी मतदाता निडर होकर मतदान करें। बैठक में सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने उपस्थित मुस्लिम लोगों से आह्वान किया कि वह समाज के लोगों को समझाए कि जिस स्थान पर रंग खेला जा रहा हो वह उस स्थान पर न जाएं । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि होली के पर्व पर कस्बे में विशेष सफाई व्यवस्था के साथ 24 घंटे जलापूर्ति कराई जाएगी। बैठक में थानाप्रभारी विजय बहादुर सिंह के अलावा पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, श्यामपाल सिंघल, सभासद अब्दुल कलाम अंसारी, उनेश गोयल , विशाल गर्ग, सभासद पति मनोज सैनी, वकील सैफी, सुधीर चौधरी , धर्मपाल सिंह प्रधान, यासीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें