फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक घायल
विज्ञापन

जानसठ। मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर के रहने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर व जेबीसी मशीन द्वारा कसबे के मोहल्ला थूनापुरी में मिट्टी भराव का काम कर रहे हैं। शनिवार शाम चालक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसी दौरान मोहल्ला जन्नताबाद निवासी फैजान पुत्र नजाकत को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे फैजान का एक पैर बुरी तरह से कुचल गया। मोहल्ले के लोगों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक वहां से भाग निकला। हादसे का पता चलने पर जेसीबी चालक भी मशीन छोड़कर फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने जेसीबी को भी कब्जे में ले ली। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों का पुलिस चौकी में समझौता वार्ता चल रही है। पुलिस का कहना है कि आपस में समझौता नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें