मंसूरपुर। बेगराजपुर पुलिस चौकी के पीछे खड़ी सूखी घास में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। धीरे धीरे आग ने पास में खड़े हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। आग में तीन कारें जल गई थी।