एक ही मंडप में फेरे और निकाह
चरथावल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में ब्लॉक में 40 और नगर पंचायत कार्यालय पर तीन जोड़े एक दूजे के लिए हो गए।
विकास खंड कार्यालय पर क्षेत्र के 40 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। शनिवार को सुबह 10 बजे कार्यालय प्रांगण में सजे पंडाल में खासी चहल-पहल रही। मौलवी ने जोड़ों के निकाह कराए और पंडितों ने फेरे संपन्न कराए। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने नवदंपति को 20-20 हजार का चेक और विवाह का सामान वितरित किया। साथ ही दूल्हा-दूल्हन को प्रमाणपत्र भी दिए। मुथरा की विधवा और तलाकुशदा महिला प्रीति की शादी भी कराई गई। प्रमुख प्रतिनिधि रवि पुंडीर, एडीओ राजेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आशु रानी का सहयोग रहा। उधर, नंगर पंचायत में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने तीन जोड़ों की शादी कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सुनील कुमार, सभासद राशिद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।