फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मिटटी से ही खिलाड़ी निकलते हैं-संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण मिट्टी से ही खिलाड़ी निकलते हैं : संदीप
विज्ञापन

जानसठ। गांव घटायन के बाबू सिंह स्मारक इंटर कालेज में दौड़ प्रतियोगिता के प्रथम प्रतिभागी बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कालेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बालक व बालिकाओं की 400 मीटर की दौड़ में प्रथम कोमल व गौतम रहे। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में नितिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए गांव दक्षिणी घटायन के प्रधान संदीप चौधरी ने चारों वर्गो में प्रथम आए प्रतिभागियों को साइकिल तथा द्वितीय व तृतीय आए बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में खेल के प्रति भी जागरूकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें