राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
खतौली। रेलवे स्टेशन पर नार्थरन रेलवे मेन्स यूनियन मेरठ शाखा ने राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष विजयकांत शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और युवा साथियों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। और साथ ही साथ संगठन में युवाओं की भूमिका निर्धारित करने के लिए अपने महामन्त्री का धन्यवाद दिया। शाखा सचिव सुभाष चंद शर्मा ने युवाओं को संगठन से जुड़ने व नीति का प्रचार करने का आह्वान किया। संचालन युवा संयोजक मेरठ शाखा गौरव सोम ने किया। कार्यक्रम में कॉमरेड राजीव शर्मा, अनुज त्यागी, अजय ढाका, शरद ठाकुर, अरुण कुमार, विक्रम रावत, मनीष मावी, रविंद्र सिंह, श्रीओम, अंकुर शर्मा आदि रहे।