फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने रात्रि में कंबल वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात में रेलवे रोड और शहर के मुख्य चौराहों पर कंबल का वितरण किया। खुले आसमान में सोने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। सर्द भरी रातों में खुले में सोने वाले लोगों को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात डीएम राजीव शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ सड़क पर निकले। उन्होंने महावीर चौक पुल के नीचे पड़े लोगों को कंबल वितरित किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे रोड, शिवचौक, मीनाक्षी चौक पर कंबल वितरण का कार्य किया और अलाव की व्यवस्था को देखा। तहसील अमित सिंह, नायब तहसीलदार शिवऔतार, शहर लेखपाल मूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें