चरथावल। भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन पर धूमधाम से मनाया। किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी के आवास पर आयोजित गोष्ठी में संघ नेता विनोद कुमार ने कहा कि अटल बिहारी ने विदेश नीति मजबूत कर भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया। समिति चेयरमैन कुबेरदत्त ने कहा कि अटल जी के कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर नमन कर उनके आदर्शों को अपनाकर संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। प्रगतिशील किसान जयप्रकाश त्यागी, आईटी के जिला सह सेयोजक मोहम्मद अनस, अभिषेक बंसल, सोनू त्यागी, अमित कुमार, आईटी विभाग के विधान सभा संयोजक जितार्थ त्यागी, अमरीश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि, मोनू त्यागी, शीलू त्यागी, राहुल त्यागी, सचिन धीमान, हिमांशु त्यागी मौजूद रहे।