फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्मिया स्कूल में स्पोर्ट फिएस्टा की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्मिया स्कूल में हुआ तीन दिवसीय आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार स्थित तस्मिया स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। फिएस्टा का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। ‘हिंदुस्तान हमारा’ की धुन पर कक्षा आठ के छात्रों ने तय्यब के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इसके पश्चात छात्रा अजरा एडं ग्रुप ने एक वेलकम गीत सुनाया। कक्षा एलकेजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस शो में कविता पाठ किया। कक्षा यूकेजी के बच्चों ने ड्रिल प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्या डॉ. शबाना नजीर ने मुख्य अतिथि अली फात्मा और सभासद सादिया हसन, सभासद नार्जीन परवीन का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर 90 विद्याथियों को सम्मानित किया गया। मौलाना शौकत, मुरसलीन खान, परवेज गौर, जुबैर अहमद, रूकय्या, नाजिया, अस्मा, शोबिया, सानिया, आयशा, लायका, अस्मत, रेशमा, जर निगार, राहिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें