फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास को लेकर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में विकास को लेकर चर्चा
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेड़ी में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की समस्याओं तथा विकास को लेकर चर्चा हुई। बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर चेयरमैन सरला देवी ने की। बैठक में प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, टूटे हुए चेनर, नगर में फैले अतिक्रमण आदि तथा सामुदायिक विकास पर चर्चा की गई। सभासदों ने कोई भी भुगतान बोर्ड की सहमति से बिना न करने की बात कही। वहीं, सभी वार्ड सदस्यों ने एकमत होकर नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक व स्टाफ को बढ़ाने को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने की बात कही। बैठक में ईओ अनूप रॉय, सभासद रविदत्त, राजेश कुमार, राजीव कुमार, अहसान, गुलफाम, शमशाद, लक्ष्मी देवी, उमा देवी, नाजमा बेगम, पुष्पा देवी, विनेश देवी, लिपिक प्रेम कुमार, अभिषेक, संदीप राणा, सतीश कुमार, कविंद्र कुमार, मेहरबान मलिक, देवेंद्र शर्मा, अजय चेयरमैन, रामबीर सिंह, भूपेंद्र वाल्मीकि, संजय एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें