भाकियू अंबावत 19 को डीएम कार्यालय घेरेगी
सिखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन अंबावत की बैठक में राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र राठी ने कहा कि 19 सितंबर को डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने सात सितंबर को शहर कोतवाली में बेकसूर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक, दारोगा और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की जाएगी। सचिव रागी ने बताया कि कोतवाली नगर के मोहल्ला रामपुरी में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष की पुलिस ने तहरीर ले ली थी, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पुलिस ने नहीं ली थी। जिसको लेकर भाकियू अंबावत ने शहर कोतवाली में धरना दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। उन्होंने रामपुरी मामले की जांच अमित सिंह ने मंडी थाने को सौंपी थी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में डीएम कार्यालय में हजारों कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम, जिला उपाध्यक्ष जमीर अहमद, कालू चौधरी, ग्राम अध्यक्ष सिखेड़ा आरिफ हसन, नईम अंसारी, बलजौरा चौधरी, दिनेश, सुभाष पंवार, अमित, सचिन, अनीस, अफजाल, हसरत प्तअली, अबरार आदि मौजूद रहे।