फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में तनावपूर्ण शांति, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरबालियान में तनावपूर्ण शांति, पीएसी तैनात
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में बच्चों के झगड़े में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में बखेड़ा खड़ा हो गया था। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। बता दें कि 21 अगस्त को गांव में बच्चों के झगड़े में दो समुदायों में विवाद हो गया था। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 24 अगस्त को फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। ऐन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू कर लिया था। उस वक्त तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया था। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली थी। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ डा. राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए थे। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुमित पुत्र ब्रह्म सिंह की ओर से अलग अलग दो मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इंस्पेक्टर केपीएस चौहान का कहना है कि गांव में शांति है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें