बुढ़ाना। विभिन्न आरोपों में पुलिस ने दो स्थानों से चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि परासौली गांव में आपस में झगड़ा करने के आरोपी आस मौहम्मद, आसिफ व शमीम को गिरफ्तार किया गया। जौला गांव से पुलिस ने अवैध शराब के साथ मेरठ जनपद के मुल्हेड़ा गांव निवासी दीपक को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से एक पेटी अवैध शराब बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।