फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर डाक विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारी पिछले एक पखवाडे़ से अपनी मांगों को लेकर पटेलनगर स्थित डाक विभाग के मुख्य कार्यालय परिसर में कामबंद हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश लागू करने और सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और संचार मंत्री पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। मौके पर अफजाल, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, मोहित शर्मा, अजय कुमार शर्मा, हरिमोहन शर्मा, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें