फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। शुक्रवार शाम आई आंधी के कारण क्षेत्र के कई गांव की बिजली आपूर्ति अभी भी तक बाधित है। तीन दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन

आंधी से क्षेत्र में जगह जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। गांव सिकंदरपुर बिजलीघर से जुड़े रतनपुरी, समौली, कैलाशनगर, घनश्यामपुरा, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी, रामपुर, चंदसीना, बड़सू, सिकंदरपुर, मंडावली बांगर, दयालपुरी आदि दर्जन भर गांवों की विद्युत सप्लाई अभी तक बाधित है। उधर, रतनपुरी क्षेत्र में अलग अलग कंपनियों के मोबाइल टॉवर भी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में मोबाइल सेवा भी सुचारु रुप से काम नहीं कर पा रही है। क्षेत्र के टोड़ा बिजलीघर से जुड़े गांवों का भी यही हाल है। टोड़ा बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 हजार की विद्युत लाइन के भी दर्जनों खंभे टूटे गए थे। टोड़ा बिजलीघर से जुड़े कल्याणपुर, भनवाड़ा, टोड़ा, नंगला, रियावली, मंडावली खादर, इंचौड़ा, दभेड़ी, कितास आदि गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। जेई सिकंदरपुर वेदप्रकाश, जेई टोड़ा दीपक कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों में से किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। विद्युत सप्लाई कब तक सुचारु हो पाएगी। इस संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब देने में समर्थ नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिना पानी के सबमर्सिबल पंप भी ठप्प हो चुके हैं। पानी की भी विकट समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें