फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंहेडी के युवक की नोयडा में बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। नंहेड़ी गांव निवासी कारीगर की नोएडा में दसवीं मंजिल पर कार्य करते समय नीचे गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव नंहेड़ी निवासी जुल्फुकार के चार बेटे और पांच बेटी है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके चलते उसने दूसरी शादी की थी। दूसरे नंबर का बेटा शाने आलम (20) एल्यूमिनियम का कार्य करता है। करीब एक वर्ष से वह नोएडा में कार्य कर रहा था। जुल्फुकार ने बताया कि शनिवार को वह एक दस मंजिली इमारत में काम कर रहा था, जहां से वह अचानक नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी ने परिजनों को शाहने आलम के घायल होने की सूचना परिजनों को दी थी। परिजनों ने उसी के साथ काम करने वाले बसेड़ा निवासी असलम से घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नंहेड़ी गांव लेकर आए। जहां शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गांव में ही उसके शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें