मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 14 मई को सुबह दस बजे से होगी। उन्होंने बताया कि जैन गर्ल्स पीजी कालेज में महाराजा अग्रसैन महाविद्यालय चरथावल, मुख्तारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय सिसैली, ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज नई मंडी, चौ. हरबंस सिंह कन्या डिग्री कालेज खतौली, एसडी डिग्री कालेज बुढ़ाना, मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय सिकंदरपुर कैराना, जैन कन्या महाविद्यालय मुजफ्फरनगर की परीक्षा होगी। परीक्षार्थी एमए फाइनल का प्रवेश पत्र लेकर उपस्थित होंगे।