मंसूरपुर। मंसूरपुर मिशन वंदेमातरम की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान और भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि रक्तदान एक जीवनदान है। यह एक पुनीत कार्य है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचाता है। हम सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मिल मंसूरपुर निवासी दीपक द्वारा 110वीं बार रक्तदान करने पर सांसद ने उनकी हौसला अफजाई की। मौके पर ओएन तिवारी, संजय पंवार, कुलवीर प्रधान, संजय राठी, घनश्याम प्रधान, बलधारी सिंह, अंगद प्रधान, पूनम, काजल, अरुण, रोहित, आफताब, अरविंद कुमार, शर्मा, अनुभव चौहान, डॉ. प्रदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा।