फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों ने बिल जमा कराने को एसडीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनकरों ने एसडीओ का घेराव किया
विज्ञापन

खतौली। तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में बुनकरों ने अपने विद्युत बिल किताबों से जमा कराने की मांग को लेकर एसडीओ मनोज कुमार का घेराव किया।
गांव शेखपुरा, भूड़ व नगर निवासी बुनकर मंगलवार को एकत्र होकर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इन बुनकरों ने एसडीओ मनोज कुमार का घेराव किया। बुनकरों का कहना था कि उनके विद्युत बिल टैरिफ किताबों के मुताबिक जमा किए जाते रहे हैं। हालांकि विद्युत निगम उनके विद्युत बिलों को टैरिफ किताबों से जमा न करके मीटर रीडिंग से जमा करना चाहता है। बुनकरों का कहना था कि उनका बिजली का बिल टैरिफ किताबों से ही पूर्व भी तरह जमा किए जाएं। एसडीओ ने इस संबंध में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में गफ्फार, मनव्वर, नदीम, नवाब, तालिब, फारूख, इमरान, मोहम्मद सईद, अनीस, जमालुददीन, फरमान, कय्यूम, लियाकत, असलम, अब्बास, नईम, अमीर हसन, मुन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें