फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ मां बगुलामुखी पीतांबराधाम जयंती महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रताल के प्राचीन पांडव कालीन पार्वती मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है। शुभारंभ स्वामी यनेंद्र महाराज एवं आश्रम संचालक स्वामी अयोध्या महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दूरदराज से आए श्रद्धालु कलश यात्रा में भाग लेते हुए दुर्गाधाम, शिवधाम, गंगाघाट पहुंचे। जहां पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच मां गंगा व भागवत पीठ की पूजा अर्चना कराई। कलश यात्रा मुख्य गंगाघाट से होते हुए अंबेडकर चौराहा से मेला बाजार, बस स्टैंड, श्री शुकदेव तिराहे से महेश्वर आश्रम होते हुए वापस आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य यज्ञमान प्रमोद शर्मा, सुमन शर्मा, अमरीश शर्मा, लीलावती शर्मा, विनोद कुमार आदि ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाते हुए साधु संतों को आशीर्वाद का प्राप्त किया। श्यामपाल सिंह, योगेंद्र राठी, रविंद्र भाटी, राजेंद्र कौशिक, नितिन गुप्ता, उदयवीर प्रधान, ललित त्यागी, देवेंद्र, वीरेंद्र, ठाकुर ओमपाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप, ओमवीर चौहान, नवीन गर्ग, मनोज भाटी, रामबीर, आर्यवीर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें