किसानों का मुआवजा न मिलने से धरना जारी
रोहाना। फोरलेन सड़क पर बन रहे टोल प्लाजा बनाने को अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से किसानों का धरना जारी रहा।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा के पास जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर धरना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बनाने के लिए कुछ किसानों से जमीन का बैनामा करवा लिया गया था, जिसका किसानों को पैसा नहीं मिला है। मुआवजा से वंचित किसानों ने मांग की है कि जब तक पैसा नहीं मिलता, तब तक जमीन पर एप्को कंपनी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। राजू अहलावत ने कहा की उप्सा विभाग किसानों की समस्या हल करें, तभी जमीन पर कब्जा होने दिया जाएगा। इस दौरान पंकज भगत, चेयरमैन संजीव भारद्वाज, डा. प्रमोद, आदेश, सजंय त्यागी, पंकज, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।