मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि जो किसान किसी कारण वश ऋण मोचन योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गए हैं, वे 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने ऋण मोचन में आवेदन की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ऋण मोचन के पात्र किसान जो किसी कारण से वंचित रह गए हो इसमें आवेदन कर सकते है। आवेदन किसी भी जनवाणी केंद्र और साइबर कैफे से हो सकता है।