फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी भयंकर आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। दधेडू खुर्द गांव में बिजली आने से हुए शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। कमरे में रखी नगदी भी जल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम दधेडू गांव के जुबेर पुत्र मुख्तियार के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कमरे में फ्रीज के कंप्रेशर का सिलेंडर फटने से उसमें रखे घी ने आग पकड़ ली। आग से कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर रखे फ्रीज, वाशिंग मशीन, बर्तन, कपड़े और संदूक में रखा सामान नष्ट हो गया। दो दिन पूर्व पीड़ित जुबेर ने पोपलर के पेड़ बेचे थे, उनके भुगतान की नगदी भी संदूक में थी, जो जलकर राख हो गई। नगदी में जले हुए एक लाख के नोट बताए गए हैं। इसके अलावा बच्चों की अंक तालिका और जरूरी कागजात भी जल गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मशक्कत की। राजस्व विभाग के लेखपाल लोकेश कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान हुए सामान का आंकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें