फौजी के घर में घुसा युवक
शाहपुर। कसबे में सोमवार रात विवाह समारोह में गए एक परिवार के मकान में एक युवक घुस गया। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक भाग खड़ा हुआ।
कस्बे के मोहल्ला मंगलापुरी मंडी निवासी सतीश फौजी के परिवार में विवाह समारोह था। परिवार के सभी लोग विवाह समारोह में गए हुए थे। घर में मात्र दो महिलाएं मौजूद थी। रात एक युवक उनके मकान में घुस गया और वहां मौजूद महिलाओं को डराने धमकाने लगा। इसी बीच महिलाओं ने शोर मचा दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक भाग खड़ा हुआ। महिलाओं का शोर सुनकर आस पड़ोस के काफी लोग वहां पहुंचे, किंतु जब तक युवक फरार हो गया था।