खतौली। पटेल जागृति मंच के संयोजन में गुर्जर समाज द्वारा सामूहिक रुप से सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी रामपाल सिंह छोकर के आवास पर शुक्रवार को हुई शोकभा में सत्येंद्र आर्य ने कहा कि हुकुम सिंह बेदाग छवि के ईमानदार नेता थे। सुशील गुर्जर ने कहा कि सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय एवं विजय सिंह पथिक डिग्री कालेज सदैव बाबू जी का स्मरण कराते रहेंगे। मौके पर बाबा रतन सिंह आर्य, मास्टर जयपाल सिंह, नरेश कुमार, शशि छोकर, महाराज सिंह, डॉ. राणा प्रताप, डॉ. बीपी अधाना, रविंद्र राणा, सचिन खारी, डॉ. राजेंद्र खारी, प्रधान कंवरपाल सिंह, विनोद कोहली, सौरव विधुड़ी, सूबेसिंह, पंडित सुबोध शर्मा, संजय उपाध्याय आदि ने श्रद्धांजलि दी।