जयंती पर शोभायात्रा निकाली
सिखेडा। सिखेड़ा के गांव भिक्की व बहादरपुर में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। गांव भिक्की में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव स्थित मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता पुष्पांकर पाल ने किया। जयंती में ढोल और बैंड के साथ धार्मिक झांकियां गांव के गली मोहल्लों से निकाली गई। श्रद्धालु संत रविदास जी के जयकारे लगाते हुए भक्ति रस में सराबोर होकर चल रहे थे। वहीं, बैंड की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया। वहीं, बहादरपुर में भी मंदिर से शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकली गई। विभिन्न सुन्दर झांकियां और घोड़े पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर पुष्पांकर पाल, प्रधान प्रमोद शर्मा, राधेश्याम, चौधरी दानवीर सिहं, जगपाल प्रधान, हरपाल सिहं, शिवकुमार, मनोज, जितेंद्र, देवी सिंह आदि मौजूद थे।