फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के उत्पादन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर प्लांट लगाने से पर्यावरण रहेगा शुद्ध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ऑडिटोरियम में विद्युत विभाग ने सौर ऊर्जा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ प्रोफसर अबुतारिक और रिहान ने बताया कि आम आदमी सौर ऊर्जा का किस प्रकार उत्पादन कर सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार का 2022 तक 4000 मेगावाट सौर ऊर्जा द्वारा विद्युत उत्पादन करने का लक्ष्य है। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके आत्रेय ने कहा कि आने वाला समय सौर ऊर्जा का है। सोलर प्लांट लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहेगा। आम जनता अपने घरों की छतों, आंगन और खाली मैदान में सोलर प्लांट लगाकर बिजली की पूर्ति कर सकती है। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण दीपक अग्रवाल, बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें