बुढ़ाना। गांव बिराल निवासी राजकुमार के गन्ने के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी हुई है। तार जर्जर हालत में और ढीले हैं। बृहस्पतिवार रात अचानक तारों से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते किसान का 11 बीघा गन्ना जल गया। घटना की सूचना ग्रामीण राजकुमार ने पुलिस और एसडीएम को दी है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।