फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थे ने किया रैन सबाई कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में सेवक परिवार और गुरु सिंह सभा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर रैन सबाई कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश पर्व पर रैन सबाई समागम हुआ। जिसमें महान जत्था बीबी राजबीर कौर, कथावाचक भाई सतनाम सिंह रुद्रपुर वाले ने कीर्तन किया। वहीं जत्था ज्ञानी हरजिन्दर सिंह अनमोल व रागी जत्था बलबीर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जोगा सिंह, हरजीत सिंह, प्रधान सुखदर्शन सिंह बेदी, वजीर सिंह ग्रोवर, प्यारा सिंह, बॉबी छाबड़ा, जसपाल सिंह, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, इन्द्रजीत सिंह करीर, पलजींदर सिंह, हीरा सिंह, रविन्द्र सिंह रवि, गगन सिंह गरेवाल, मनदीप सिंह छाबड़ा, गगन, जसप्रीत सिंह हनी, जीत सिंह रंधावा, सुंदर सिंह, रघुबीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें