फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूतन वर्ष पर धमाल मचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों से समा बांधा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
नववर्ष के आगाज पर गर्ल्स डिग्री कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा नाट्य, नृत्य, गायन, वाद विवाद के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कालेज प्रांगण को सुंदर रंगोलियों से सजाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान इंटर कालेज ककरौली के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार और संचालन राधा ने किया। गांव बेहड़ा सादात में मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में नववर्ष 2018 के आगमन पर छात्राओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी व सुंदर रंगोलियां बनाकर कालेज प्रांगण को सजाया गया। छात्राओं द्वारा हास्य नाटक की प्रस्तुति दी गई व अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो एकांकी तथा देशभक्ति गीतों पर नृत्य व कविताएं प्रस्तुत की गई। शानदार प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए। सुमैय्या, तरन्नुम, लवी शर्मा, वैशाली, रचना, सबिया अंजुम को शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर प्रबंधक डा. हरपाल पंवार, प्राचार्या मधु देवी, वरूण सहरावत, अध्यापिका राधा, रूपा, सुमैय्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें