जानसठ में प्रवेंद्र भड़ाना ने शपथ ली
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित बोर्ड को एसडीएम श्याम अवध चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम श्याम अवध चौहान द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कस्बे के विकास के लिए सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की बात कही। सभासदों में नीतू गुप्ता, प्रवीन तंवर, अश्वनी चौधरी, सुनील कुमार, लक्ष्मी देवी सैनी, विवेक उपाध्याय, बाबर अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, अनुज सैनी, जमशेद ट्रिन्टल, मोनिका कांबोज, रियासत, शब्बो आदि ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्षता आरएसएस नेता सुरेंद्र संगल और संचालन ब्रजेश रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, रमेश कांबोज, मंगल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह, जयकुमार शर्मा, महेश चंद शर्मा, हरस्वरूप आदि मौजूद रहे।