फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सीओ पीपी सिंह ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर 1090 नंबर पर पुलिस को सूचना दे। इस नंबर की सेवाए सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चालू की है। सभी छात्राओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। प्रधानाचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को आज की विषम परिस्थितियों में बड़ी सूझबूझ से निर्णय लेने की आवश्यकता है। बालिकाओं को चाहिए कि वे बहादुर बने व किसी भी आशंका की स्थिति में तुरंत पुलिस व अभिभावकों को सूचित करें। अध्यक्षता प्रबंधक हरशरण ने की तथा संचालन वसीम अहमद ने किया। डा. अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता, गणेश शंकर पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें