महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 12 से कानपुर में होगा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-16 महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए कानपुर में 10 से 12 दिसंबर तक ट्रायल होगा, जिसके लिए मुजफ्फरनगर और शामली की महिला क्रिकेटर भी भाग ले सकती हैं। यूपीसीए के सदस्य मनोज पुंडीर के अनुसार बीसीसीआई द्वारा देश मे पहली बार जोनल आधार पर अंडर-16 महिला क्रिकेट को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए जनपद की इच्छुक महिला खिलाड़ी सात दिसंबर से पूर्व अपना नाम मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन अथवा क्रिकेट कोच स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रीति के पास अपना पंजीकरण करा सकती है।