कॉलेज में धरना-प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कालेज में प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं ने सातवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू कराए जाने व अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शनकारियों में प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. रीना मित्तल, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. अर्चना, डॉ. दीप्ति, डॉ. नेमचंद जैन, डा. मनीष कुमार जैन, डा. विपिन बंसल एवं सभी अंशकालिक प्रवक्ता शामिल रहे।