फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिया पैर पर चढ़ा, ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहिया पैर पर चढ़ा, ग्रामीण घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गांव भैंसी निवासी दीपक पुत्र नीरज बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से मेरठ डिपो की रोडवेज बस में बैठकर गांव आ रहा था। गांव में बस रुकवाकर वह नीचे उतरने लगा। बस से नीचे उतरते ही चालक ने बस चला दी। जिससे बस का पहिया दीपक के पैर पर चढ़ गया। पहिया पैर पर चढ़ने से दीपक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पु़िलस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें