चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने सीएम के निर्देश पर विकासखंड क्षेत्र का बधाई कलां प्राथमिक विद्यालय नंबर दो गोद लेकर सर्वांगीण विकास कराने की घोषणा की। एमएलए ने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। मौके पर पिंकी मलिक, सुनील कुमार, जिले सिंह, तरुण त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, पूर्व प्रधान विजय पाल सिंह, प्रधानाध्यापक अंजू त्यागी, दुष्यंत पुंडीर, राहुल बालियान, अनुज कुमार, पारुल का सहयोग रहा।