अभिनव सुशील को यूपी रत्न अवार्ड मिला
मुजफ्फरनगर। लखनऊ के सीएमएस आडिटोरियम विशाल खंड, गोमती नगर में हुए सम्मेलन में राज्यपाल रामनाइक ने नगर के समाजसेवी डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं स्टेपिंग स्टोंस स्कूल के निदेशक अभिनव सुशील को ‘यूपी रत्न’ अलंकार से अलंकृत किया है। जनपद के लिए यह गौरव की बात है। नागरिकों ने अभिनव सुशील को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई।