पूर्व मंत्री, विधायक सांत्वना देने पहुंचे
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव मंडावली खादर में मृतक छात्र गौरव के घर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक सांत्वना देने पहुंचे। बता दें कि नौ सितंबर को रतनपुरी स्थित श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज में दौड़ लगाते समय कक्षा सात के छात्र गौरव पुत्र राजेश कुमार की मौत हो गई थी। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक ने मंडावली खादर में मृतक छात्र के घर पहुंचकर गमगीन परिवार को सांत्वना दी। दोनों नेताओं ने मृतक के पिता राजेश कुमार को गले लगा कर ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।