नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से केके जैन पब्लिक स्कूल में सेंटर फॉर साइट एट डॉ. रूप नेत्रालय मेरठ के द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. प्रतुल शर्मा, डॉ. सुनील ने 200 नेत्र के रोगियों की जांच करा उन्हें दवाइयां और चश्मे कराए गए। शिविर का उद्घाटन संस्था वरिष्ठतम सदस्य राम सिंह सैनी ने किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक वैभव जैन, डॉ. शशिकांत वर्मा, राजेंद्र प्रसाद जेनरेटर वालों का विशेष सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने डॉक्टरों को सम्मानित किया।