कुएं में सांड़ गिरा, नहीं निकाल सके ग्रामीण
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान में भाकियू नेता हनी बालियान की जंगल में ट्यूबवेल है। उसके कुएं में शुक्रवार शाम एक सांड़ के रमभाने की आवाज सुनाई पड़ी। हनी ने नौकर से देखकर आने को कहा। कुएं में सांड़ गिरा पड़ा था। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी वहां पहुंच गई। जितेंद्र, बबली ने पेट से रस्सा बांधकर कुएं में उतरे। इसी दौरान उनका दम घुटने लगा। तभी लोगों को ऊपर खींच लिया। सूचना मिलने पर एसओ डीपी सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी सांड़ का निकालने के लिए कुछ नहीं कर सकी।