फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली रैली में जिले से शामिल होंगे 5 हजार कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में जिले से पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गांधी कॉलोनी के एक होटल में बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली में चलने के लिए उत्साहवर्धन किया। संचालन मुर्तजा सलमानी ने किया। जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने बताया कि जिले से पांच हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। मदन शर्मा, मनोज चौधरी, राजीव राठी, अनिल साहनी, ममनून एडवोकेट, रिजवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें