शुकतीर्थ दंडी आश्रम में राहत कोष का सीओ को चेक सौंपते महाराज।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। दंडी आश्रम शुकतीर्थ ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का चेक दिया। शुकतीर्थ दंडी आश्रम पीठाधीश्वर गुरुदेवेश्वर आश्रम जी महाराज ने भोपा सीओ राम मोहन शर्मा को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंप दिया। आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा ने बताया कि आश्रम प्रबंध समिति की ओर से यह चेक दिया गया है। इस मौके पर गोपाल शर्मा, अवस्थी जी, रामफल मलिक आदि मौजूद रहे।
-------------------------