फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए ... अवैध शराब की 49 पेटी और डेढ़ लाख रुपये बरामद

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आचार संहिता के मद्देनजर की जा रही चेकिंग में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 49 पेटी अवैध शराब और एक लाख 51 हजार 970 रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया दधेड़ू पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस और एफएसटी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक स्काॅर्पियो कार में मेरठ जिले के थाना सरधना के गांव कालंदी निवासी धीरेंद्र पाल सिंह को 49 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 लाख 51 हजार 970 रुपये बरामद हुए। उनसे नगदी का स्रोत मांगा तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी ओंकारनाथ पांडेय टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें