बार संघ चुनाव में 47 वकीलों ने नामांकन पत्र भरे
जानसठ। सोमवार को बार संघ जानसठ के चुनाव में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव के लिए 47 अधिवक्ताओं ने नामांकनपत्र दाखिल किए गए हैं। एल्डर कमेटी के चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जावेद हुमायूं, प्रदुम्न भेंटवाल, अजय कुमार पंत एवं सचिव पद के लिए प्रमोद शर्मा, योगेश भेंटवाल, प्रमोद और उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल 47 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बार संघ का चुनाव दो जनवरी को संपन्न होगा।