फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 46 विद्यार्थियों ने छोड़ी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएवी इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी के बीच हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में 40 से अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दो पालियों में कराई गई परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। सचल दस्तों ने परीक्षा का निरीक्षण किया।

डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 791 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 745 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के पंजीकृत 365 परीक्षार्थियों में से 30 अनुपस्थित रहे। इनमें 27 छात्र और तीन छात्राएं शामिल हैं। 335 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 426 परीक्षार्थियों में से 16 ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें छह छात्र और 10 छात्राएं शामिल है। 410 उपस्थित रहे। इस दौरान स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें