सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंमारी व एसपी संजीव सुमन
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने जनता की समस्याओं को सुना। केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से रहीं। एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों को डीएम ने गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण के लिए भेजा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए एवं संपूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को लंबित न रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयावधि में निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर सहित संबंधित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।