होर्डिंग्स व बैनर उतारे
मोरना। आदर्श आचार संहिता लगते ही भोपा पुलिस ने मुख्यमार्गों पर लगे होर्डिंग्स व बैनर को उतरवाने प्रारंभ कर दिए हैं। थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही थाना क्षेत्र में होर्डिंग्स व बैनर उतारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। रविवार की शाम को पुलिस ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को साथ मिलकर मोरना के मुख्य मार्गों से होर्डिंग्स उतरवाए। इस दौरान एसएसआई यूनुस खान, एसआई जगपाल सिंह व सुनील कुमार, कांस्टेबल शाहिद हुसैन, मोहित शर्मा, रवि कुमार आदि शामिल रहे।