फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का बालियान ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और एडीआरएम राजीव धनखड़ ने रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शिलान्यास पूजा, अर्चना के साथ हुआ। आठ करोड़ की लागत से बनने वाले नए रेलवे स्टेशन का नक्शा राजस्थान के किशनगढ़ स्टेशन जैसा बनाया गया है। इस अवसर पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि 95 साल पहले जिले में रेलवे स्टेशन बना था और लाईन बिछी थी, तब से लेकर अब तक किसी ने भी न तो दोहरीकरण का कार्य पूरा कराया और न ही नए रेलवे स्टेशन के बारे में सोचा। 2014 में तत्कालीन रेल मंत्री सदानंद गौरा ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण के कार्य को मंजूरी दी और पैसा जारी किया। अब जल्द ही मेरठ तक चलने वाली एएमयू ट्रेन, राज्यरानी और संगम को मुजफ्फरनगर तक लाया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय में बात करेंगे। उन्होंने एडीआरएम राजीव धनखड़ से कहा कि वह मंडी से शहर के बीच ओवरब्रिज और नईमंडी क्षेत्र में टिकट खिड़की की स्वीकृति करा दें। रेलवे स्टेशन यहां भव्य रूप में बनेगा, इसमें रेस्टोरेंट भी होगा। इस लाईन पर या तो 1224 में उस समय काम हुआ था जब लाईन बनी या अब मोदी सरकार में हो रहा है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, गठवाला खाप के राजेंद्र सिंह, घनश्याम भगत, कमलकांत, पूर्व विधायक अशोक कंसल, साधना सिंघल, ब्रिजेश दीक्षित, शिवराज त्यागी, अनिल तोमर, हरीश अहलावत सहित भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें