फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में ग्रामीणों ने डीएम को घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम को घेरा
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में गांव बहादरपुर मनफोड़ा के ग्रामीण व महिलाएं एकत्र होकर पहुंचीं। महिलाओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों पर तालाब कब्जा कर रखा है। वहीं, दूसरी ओर दूसरे तालाब की भूमि पर कूड़ी व बिटौड़े लगाकर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन करने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का घेराव कर कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम राजीव कुमार ने ग्रामीणों को गांव में टीम भेजकर शीघ्र कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में संगीता, माया, अमृता, सीमा, गीता, ओमवीर, मनोज, प्रवीण, संजीव, सचिन, रामवीर, बबलु, राजेंद्र संजू आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें